अम्बेडकरनगर। आएदिन शहर में लग रहे जाम को देखते हुए जिला प्रशासन अभियान चला कर जागरूक तो कर रही है लेकिन कोई असर नहीं दिख रहा है। आये दिन अकबरपुर नगर में अवैध टैक्सी स्टैंड और जगह-जगह खड़े वाहनों पर पाबंदी लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश के बावजूद जिले के अफसरों पर इसका असर नहीं हो रहा है।
आदेश के बाद केबल चार दिन ही कार्रवाई का दौर चलकर रह जाता है। अब हालात यह है कि जिले में जगह-जगह अवैध टैंपो-टैक्सी स्टैंडों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, कई अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन तो ओवर ब्रिज पुलिया के पास शाहजहांपुर फवारा तिराहा के पास जिले में अवैध टैंपो-टैक्सी स्टैंडो का गोरखधंधा जोरों पर फलफूल रहा है। ऐसा तब हो रहा है, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सख्त आदेश दिए गए थे। इसमें राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तक नहीं हो पा रही है।
अनाधिकृत तौर पर संचालित हो रहे अवैध स्टैंड को हटाने व कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। आदेश का असर जिले में सिर्फ कुछ दिन तक ही दिखाई दिया। उसके बाद फिर वही पुराने ढर्रे पर चल रहा है। कुछ स्थानों पर चल रहे अवैध स्टैंड पर कार्रवाई करते हुए औपचारिकता पूर्ण कर दी गई। इसके बाद फिर सब कुछ पहले जैसा हो गया। वर्तमान में सभी अवैध स्टैंड पूर्व की भांति चल रहे हैं। बात अगर शहरी क्षेत्र की करें तो जिम्मेदार हुक्मरानों की नाक के नीचे आधा दर्जन स्टैंडों का संचालन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अवैध स्टैंडों पर शिकंजा कसने के आदेश दिए थे। लेकिन कार्रवाई से कतराते हैं जिम्मेदार, टैक्सी संचालकों की मनमानी और अधिकारियों की खामोशी की वजह से जिले भर में जाम की समस्या बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें- अभिनेत्री रान्या राव 14 किलो सोने के साथ हुई हैं बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ़्तार।
No comments:
Post a Comment